बिहार का पारा 44 के पार (लीड-1)
पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 42़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था।
मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक राज्य में गुरुवार को गया सबसे अधिक गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 44़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलाव राज्य के पूर्णिया क्षेत्र में आसमान में कुछ बादल छाये रहने के कारण यहां के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पूर्णिया में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37़ 7 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की मानें तो पिछले 10 वर्षो के बाद पटना का पारा 43़ 5 तक पहुंचा है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार 25 अप्रैल 1999 में पटना का पारा 43. 6 डिग्री तक पहुंचा था।
राज्य में गया का अधिकतम तापमान मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications