दूषित खाना खाने से 39 बीमार
मंडला, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में दुषित खाना खाने से गुरुवार को 39 लोग बीमार पड़ गए। सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टिकरिया थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "बुधवार की रात को अमदरा गांव में बारे लाल के यहां एक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कुछ खाना बचा था, जिसे बारे लाल ने सुबह गांव के लोगों को बुलाकर खिलाया। इसी खाने के बाद लोगों को उल्टी एवं दश्त होने की शिकायत होने लगी।"
काजी के अनुसार 39 लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बीमार लोगों में बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications