दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाएगा सिविक सेंटर : चिदंबरम
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम के 28 मंजिले नए मुख्यालय के बनकर तैयार हो जाने से दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
दिल्ली नगर निगम (एमएसीडी) के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर के उद्घाटन मौके पर गृहमंत्री ने कहा, "दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनना चाहिए। एक महान शहर और राजधानी के रूप में दिल्ली में शानदार सड़कें, उत्तम पेयजल, निर्वाध जलापूर्ति और पार्क होने चाहिए।"
चिदंबरम ने कहा कि राजधानी में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि राजधानी में भवभूति मार्ग पर नगर निगम के 28 मंजिले सिविक सेंटर को आधुनिक तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। इसे बनाने में 550 करोड़ की लागत आई है। इस आधुनिक इमारत में दो हेलीपैड भी होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications