गहलोत ने पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया
संस्थान के संस्थापक राम सिंह मीणा ने गहलोत को बताया कि 'सेव आवर अर्थ' अभियान के तहत उत्कर्ष सेवा संस्थान की ओर से आगामी महीने में राज्यभर में 10 हजार पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे।
एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को गुरुवार को उनके निवास पर विद्यास्थली लॉ कॉलेज की पत्रिका 'विद्यास्थली लॉ जर्नल' की प्रति भेंट की गई। गहलोत ने इसके लिए पत्रिका के संपादक मंडल को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पत्रिका के संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष जस्टिस एस. एन. भार्गव, प्रो. बी. एल. वर्मा, संपादक डॉ.आर. के. पाटनी और योगेन्द्र सिंह मौजूद थे।
उधर, गहलोत को अजमेर जिले के ब्यावर उपखण्ड में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आयोजित होने वाले 'विशाल विकलांग शिविर' के पोस्टर की प्रति भी उपहार स्वरूप भेंट की गई। आयोजकों ने शिविर में नि:शक्तजनों के लिए संचालित की जाने वाली गतिविधियों की उन्हें जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications