प्रधानमंत्री के दौरे पर 'हावी' रहा आईपीएल विवाद : रिपोर्ट

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी द्वारा पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर की एक करीबी मित्र के आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम में हिस्सेदारी रखने से जुड़े इस विवाद ने भारतीय खेल इतिहास के अब तक के सबसे बड़े विवाद को जन्म दिया। इस कारण थरूर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा जबकि उनकी महिला मित्र सुनंदा पुष्कर को कोच्चि फ्रेंचाइजी टीम में अपनी हिस्सेदारी छोड़नी पड़ी।

सीएमएस मीडिया लैब ने देश के छह प्रमुख समाचार चैनलों-आज तक, स्टार न्यूज, जी न्यूज, डीडी न्यूज, एनडीटीवी 24-7 और सीएनएन आईबीएन पर किए गए शोध के माध्यम से यह निष्कर्ष निकाला है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 19 अप्रैल को इस मामले से जुड़ी पहली खबर आने के बाद से टीवी चैनलों ने प्राइम टाइम का अपना 40 फीसदी हिस्सा आईपीएल से जुड़ी खबरों पर खर्च किया। इस मामले को लेकर सरकार ने कई स्तर पर जांच के आदेश दिए हैं।

एनडीटीवी ने जहां इन खबरों पर 668 मिनट खर्च किए वहीं सीएनएन आईबीए ने 617 मिनट और 30 सेंकेंड तक आईपीएल से जुड़ी खबरें दिखाईं हैं। हिंदी चैनलों में स्टार ने सबसे अधिक 504 मिनट और 45 सेकेंड तक आईपीएल की खबरें दिखाई हैं।

आज तक और जी न्यूज ने इन खबरों पर अपने प्राइम टाइम के क्रमश : 404 और 354 मिनट खर्च किए हैं। डीडी न्यूज ने हालांकि सबसे कम 75 मिनट तक ही इन खबरों को दिखाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+