विस्फोटक सहित नक्सली गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि लाबा किमबाका को जिले के मुनीगुडा इलाके से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और विशेष कार्रवाई दल (एसओजी) के जवानों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में गिफ्तार किया गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक अनुप कृष्ण ने बताया, "किमबाका बनसाधरा खंड का नक्सली सदस्य है। वह समूह में शामिल नए सदस्यों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देता था। विस्फोटक का इस्तेमाल अर्धसैनिक बलों के खिलाफ किया जाना था।"
पुलिस ने बताया कि किमबाका के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications