छात्रा की मौत मामले में 3 शिक्षक निलंबित
जिलाधिकारी विमलानंद झा ने गुरुवार को बताया, "इस मामले की जांच अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपी गई है और तत्काल प्रभाव से विद्यालय के तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय, शेखौना में 10 वर्षीया छात्रा खुशबू कुमारी की कथित रूप से उसके सहपाठियों ने कलम चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि जब खुशबू के सहपाठी उसकी पिटाई कर रहे थे तब विद्यालय के कई शिक्षक मूकदर्शक बने हुए थे।
जिले के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अनवर हुसैन ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें तीन शिक्षकों समेत पांच छात्राओं पर आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications