आंख फोड़ने के आरेाप में 7 गिरफ्तार
जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर मातागावां थाना क्षेत्र के शकासीपुरा गांव में रहने वाले प्यारे लाल सेन के परिजनों पर पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। चाकुओं से वार कर हमलावरों ने प्यारे लाल की दोनों आंखें फोड़ दी थी। वहीं उनके माता-पिता के साथ भी मारपीट की थी।
नगर पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने गुरुवार को बताया, "प्यारे लाल सेन की आंखें फोड़ने और मारपीट करने वाले सात आरोपियों दयाराम यादव, सुरेंद्र, मिलन, मुलायम, हीरा लाल, कोमल व मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications