11 लाख यात्रियों ने किया मेट्रो का सफर
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, "दिल्ली मेट्रो ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बुधवार को लगभग 11 लाख लोगों ने मेट्रो से सफर किया।"
इससे पहले 19 अप्रैल को डीएमआरसी द्वारा जारी आंकडों में सबसे ज्यादा 10,58,664 लोगों ने एक दिन में मेट्रो से सफर किया था।
गौरतलब है कि बुधवार को मेट्रो की तीसरी लाइन द्वारका सेक्टर 9- नोएडा सिटी सेंटर रूट पर सबसे अधिक 463,523 यात्रियों ने सफर किया जबकि जहांगीर पुरी-केंद्रीय सचिवालय लाइन पर 285,825 यात्रियों ने मेट्रो की सवारी की। रिठाला से दिलशाद गार्डेन रूट पर 237,465 लोगों ने मेट्रो से सफर किया।
अनुज दयाल ने बताया कि वर्तमान में मेट्रो की पांच लाइनों पर 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications