आगरा में पृथ्वी दिवस पर कई कार्यक्रम
कार्यक्रमों में समाज के सभी क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया। पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ और कार्यकर्ता राम अवतार शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने रैली भी निकाली।
रैली में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने हाथ में तख्तियां और बैनर लिए यमुना नदी के किनारे-किनारे रैली निकाली। इस मौके पर शर्मा ने यमुना नदी को बचाने और उसके सफाई का नारा दिया।
शर्मा ने 16वीं सदी में मुगल सम्राट बाबर द्वारा बनवाया गया प्रसिद्ध अराम बाग के सफाई और देखरेख की जरूरत बताई। उन्होंने कहा,"अगर यमुना नदी को बचाने के लिए हम अभी भी सचेत नहीं हुए तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।"
उल्लेखनीय है कि शर्मा ने शहर में भूमिगत जल स्रोत से जुड़े कई विषयों पर अनुसंधान किए हैं।
पुरातात्विक अनुसंधान से जुड़े संगठन 'ब्रज मंडल हेरिटेज कंजरवेशन सोसायटी' ने पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने असामान्य रूप से बढ़ रहे तापमान को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications