प्रश्नकाल के दौरान उपस्थित रहे प्रधानमंत्री
राज्यसभा के नेता प्रधानमंत्री अक्सर सदन में नजर नहीं आते हैं। वह तभी दिखते हैं जब उनके अधीन विभाग से जुड़े सवाल या बड़े मुद्दे पर बहस होती है।
गुरुवार को परमाणु दायित्व विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछा गया था लेकिन इसका जवाब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दिया।
प्रधानमंत्री प्रश्नकाल शुरू होने से कुछ देर पहले सदन में दाखिल हुए। प्रश्नकाल खत्म होने के बाद वह सदन से बाहर निकले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications