चीन में एचआईवी संक्रमित लोगों को प्रवेश की अनुमति संभव
समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से लिखा कि सोमवार को कैबिनेट की बैठक में उस कानून में बदलाव का निर्णय लिया गया जिसके तहत एचआईवी संक्रमितों को देश में आने पर प्रतिबंध है।
इस समय मानसिक विकारों से पीड़ितों और एचआईवी/एड्स व कुष्ठ जैसी संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त विदेशियों को चीन में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग निवारण एवं नियंत्रण ब्यूरो के उपनिदेशक हाओ यांग ने कहा कि प्रतिबंध हटाने की हालांकि अभी समय सीमा तय नहीं की गई है लेकिन एक मई से शंघाई एक्सपो के शुरू होने से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। शंघाई एक्सपो में करीब चालीस लाख विदेशियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि एचआईवी ग्रस्त लोगों के लंबे समय तक रुकने, निवास और अप्रवास संबंधी नियमों को आने वाले दिनों में स्पष्ट किया जाएगा।
चीन में एचआईवी संक्रमित लोगों की आबादी करीब 740,000 है और यह विश्व के उन 60 देशों में शामिल है जो इस बीमारी से पीड़ितों को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं देते हैं।
पर्याप्त जानकारी के अभाव में 1980 में यह प्रतिबंध लगाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications