तेज संगीत से श्रवण शक्ति पड़ सकता है कमजोर
'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जो लोग तेज आवाज में संगीत का आनंद लेते हैं और ईयरफोन का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं उनकी सुनने की क्षमता कम हो सकती है।
येल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसीन के प्रोफेसर पीटर रॉबिनॉविट्ज ने कहा, "कुछ लोग 120 डेसिबल स्तर पर संगीत का आनंद लेते हैं जो जेट इंजन की ध्वनि के बराबर होती है।"
शोध के दौरान रॉबिनॉविट्ज ने पाया कि ज्यादातर लोगों में सुनाई देने में कमी का मुख्य कारण तेज ध्वनि के अत्यधिक संपर्क में रहना था।
उन्होंने कहा, "सामान्य तौर पर ध्वनि संबंधित बीमारी उन वयस्कों में होती है जो शोरगुल वाले जंगहों पर ज्यादा काम करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications