कश्मीर में धूप खिलने की संभावना
स्थानीय मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने कहा, "गुरुवार से मौसम में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों में भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना नहीं है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।"
लोटस ने कहा कि 24 अप्रैल से घाटी में धूप खिली रहेगी।
पिछले दो दिनों के भीतर झेलम नदी के जल स्तर में हुई खतरनाक वृद्धि को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण से जुड़े अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "बुधवार दोपहर को झेलम में जलस्तर खतरे के निशान से एक फीट नीचे था। जलस्तर पर हम लगातार नजर रखे हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications