गहलोत ने जयपुर मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा की
गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो रेल परियोजना को गति देने के संबंध में योजना आयोग के सलाहकार गजेन्द्र हल्दिया के साथ बातचीत कर रहे थे। बैठक में सवरेत्तम कार्यक्षमता, सशक्त निगरानी तकनीक एवं अत्याधुनिक इंजीनियरिंग के आधार पर विनिर्माण के साथ मेट्रो रेल परियोजना का समयबद्घ क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात कही गई।
मुख्यमंत्री ने मेट्रो परियोजना के लिये तकनीकी विशेषज्ञ, काबिल वित्त प्रबंधक एवं कानूनविदों की एक कोर टीम बनाने पर चर्चा की जो इस परियोजना के संबंध में सर्वोच्च स्तर पर त्वरित निर्णय लेने में सहयोग करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications