बच्चे को सेना में अनिवार्य भर्ती का बुलावा
समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' के अनुसार यूक्रेन के दक्षिण पश्चिम स्थित इवानो-फ्रेंकोवस्क कस्बे के बच्चे को इस संबंध में अधिसूचना प्राप्त हुई है।
बच्चे के पिता ने कहा, "इसे देखकर पहले तो मैं और मेरी पत्नी हैरान रह गए। इसके बाद हम हंसे। हमने तुरंत सेना के कार्यालय में इसकी सूचना दी कि उन्होंने संभवत: गलती से यह बुलावा भेजा है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।"
अधिसूचना के अनुसार संबंधित व्यक्ति को 19 अप्रैल तक इस बारे में पहल करनी थी। इसी दिन बच्चे के माता-पिता सेना के अधिकारियों के पास पहुंचे और उन्हें अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र दिखाया, जिसके मुताबिक उसका जन्म 2001 में हुआ है।
सेना के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।
सोवियत संघ के विघटन के बाद बने अन्य देशों और यूक्रेन में 18 वर्ष पूरा होने के बाद ही किसी नौजवान को सेना में भर्ती होने का आदेश दिया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications