स्पेन के पर्यटन उद्योग को 33.7 करोड़ डॉलर का नुकसान
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार उद्योग समूह एक्सेलटूर की ओर से बुधवार को कहा गया कि इसमें उड्डयन कंपनियों के नुकसान को नहीं जोड़ा गया है।
एक्सलटूर के उपाध्यक्ष जोसे लुइस जोरेडा ने कहा, "उड़ने वाली राख के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने से पर्यटन उद्योग को रोजाना 5.6 करोड़ डॉलर (4.2 करोड़ यूरो) का नुकसान हुआ। "
एक्सेलटूर का आकलन है पर्यटकों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि में मामूली इजाफा हुआ है और इस साल स्पेन के पर्यटन राजस्व में 0.9 फीसदी की गिरावट आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications