उरुग्वे में पूर्व विदेश मंत्री को सजा
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार ब्लैंको को बुधवार को न्यायधीश जुआन कार्लोस फर्नाडीज लेचिनी ने शिक्षिका ऐलिना क्यूंटेरोस के अपहरण और हत्या का दोषी माना। ब्लैंको वर्ष 1973 से 1985 के सैन्य प्रशासन के दौरान उरुग्वे के विदेश मंत्री थे।
उल्लेखनीय है कि एलिना को आखिरी बार 28 जून, 1976 को देखा गया था क्योंकि इसी दिन उरुग्वे के सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया था। उनकी हत्या की वजह से ही उरुग्वे और वेनेजुएला के राजनयिक संबंधों में नौ वर्षो तक खटास बनी रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications