सहारा इंडिया के दफ्तर पहुंची आयकर टीम
सूत्रों के मुताबिक आईटी की टीम लखनऊ के कपूरथला स्थित सहारा इंडिया के दफ्तर पहुंची। आईपीएल से जुड़ी जांच के सिलसिले में आईटी की टीम यहां पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के एक सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक दर्जन आयकर अधिकारी सहारा के कार्यालय में मौजूद हैं।
आयकर विभाग और सहारा इंडिया की तरफ से कोई भी इस मामले पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications