फैजाबाद से फरार दरोगा पकड़ा गया
फैजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आर. के. एस. राठौर ने गुरुवार को संवादाताओं को बताया, "फरार उप निरीक्षक को गुरुवार को फैजाबाद में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसे भगाने में मदद करने वाले हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी व एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है।"
राठौर जिस समय संवाददाताओं को आरोपी उप निरीक्षक की गिरफ्तारी व निलंबन की जानकारी दे रहे थे, तभी वह पुलिसकर्मियों के सहयोग से कोतवाली से फरार हो गया था। पुलिस ने गहन अभियान चलाकर गुरुवार को उसे दोबारा पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक उप निरीक्षक राजेश पांडे पर सुल्तानपुर जिले के कादीपुर इलाके की रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा के अपहरण का आरोप है। पांडे इससे पहले कादीपुर थाने में ही तैनात था। छात्रा को फैजाबाद से पहले ही बरामद कर लिया गया था।
राठौर ने कहा कि आरोपी उप निरीक्षक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है और उसकी बर्खास्तगी की भी कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications