अपराधियों ने व्यापारी को गोली मारी
जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर स्थित पारा गांव मे गुरुवार को साप्ताहिक बाजार में चांदी के जेवरात बेचने जोबट से वीरेंद्र सोनी अपने साथी इमरान के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचे। तभी दो अपराधियों ने उनसे जेवरात से भरा थैला छीनने की कोशिश की। थैला हासिल करने में असफल होने पर अपराधियों ने वीरेंद्र और उनके सहयोगी पर गोली चला दी।
वीरेंद्र और इमरान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications