हुड्डा की 13000 आवासीय भूखंडों की योजना
हुड्डा ने कहा, "ये आवासीय भूखंड हरियाणा के प्रमुख शहरों फरीदाबाद, हिसार, पलवल, झज्जर, पटौदी, रेवाड़ी, फतेहाबाद, हंसी, कैथल, रोहतक और सोनीपत में बनेंगे।"
उन्होंने कहा, "हुड्डा के सभी नए सेक्टरों में भूमिगत बिजली लाइन बिछाई जाएंगी। विभिन्न विकासात्मक कार्यो के लिए 3553.72 करोड़ रुपये का बजट पारित किया जा चुका है। मौजूदा वर्ष में 12,097 भूखंड आवंटित किए जाएंगे।"
उन्होंने कहा कि सभी वाणिज्यिक स्थलों और शॉपिंग सेंटरों में दो फीसदी आरक्षण की व्यवस्था विकलांगों के लिए रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications