जनरल मोटर्स ने सरकारी ऋण चुकाया

वित्त विभाग की ओर से बुधवार को कहा गया कि जनरल मोटर्स ने 6.7 अरब डॉलर के कुल सरकारी ऋण को ऋण की परिपक्वता अवधि पूरी होने से पांच साल पहले ही चुकता कर दिया।

वित्त मंत्री टिम गीथनर ने कहा, "निर्धारित समय से पहले ही जनरल मोटर्स द्वारा ऋण चुकता किए जाने से हम उत्साहित हैं और विश्वास है कि कंपनी मजबूती की ओर बढ़ रही है।"

पिछले वर्ष आर्थिक मंदी की चपेट में आई कंपनी धीरे-धीरे संकट से उबर रही है। अधिकांश सरकारी नियंत्रण और कारों की बिक्री में इजाफे के बावजूद कंपनी को लगातार अरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।

बुश प्रशासन ने मंदी के दौरान वित्तीय उद्योग को उबारने के लिए 700 अरब डॉलर की एक सरकारी योजना शुरू की थी। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाहन निर्माण उद्योग के लिए इस योजना को विस्तार दे दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+