हरियाणा के सभी निवासियों को मिलेगा पानी
सिंचाई मंत्री ने कहा, "पानी की चिंताओं के मद्देनजर हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राथमिकता के आधार पर पानी के सभी निकायों को पूरी तरह से भरा जाय। नियमित रूप से इस स्थिति की निगरानी की जाएगी और राज्य में जल के समुचित उपयोग को सुनिश्चित किया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "हम हरियाणा के प्रत्येक निवासी को समुचित जल उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।"
सिंचाई विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि इन दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
सिंचाई विभाग के मुख्य सचिव के.के.जालान ने बातया कि अधिकांश तलाबों को पहले ही भर दिया गया है और बाकी को भरने के प्रयास चल रहे हैं। पंचायतों की आवश्यकता के अनुसार पानी के सभी निकायों को भरा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications