चीन के बांध का ब्रह्मपुत्र पर प्रभाव नहीं : कृष्णा
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कृष्णा ने कहा, "यह सही है कि मेरी बीजिंग यात्रा के दौरान बिजलीघर का मामला उठा था। चीन के विदेश मंत्री ने मुझे आश्वस्त किया कि बांध के बनने से पानी की कोई कमी नहीं होगी और इससे निचले प्रवाह पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।"
भारतीय जनता पार्टी के रविशंकर प्रसाद के एक पूरक प्रश्न के जवाब में कृष्णा ने यह जानकारी दी। प्रसाद ने चीन के बांध से पड़ने वाले प्रभाव पर सवाल उठाया था क्योंकि चीन के साथ भारत का कोई जल बंटवारा समझौता नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
