देवता को प्रसन्न करने के लिए महिला की बलि
यह घटना लातेहार के खयरा जागीर गांव की है। यहां की निवासी बुधनी देवी (60) का विगत नौ अप्रैल को अपहरण कर लिया गया था। इसका आरोप स्थानीय पुजारी भुवनेश्वर बैगा एवं तीन अन्य लोगों बलराम मिस्त्री, बासुवा ओरांव व महेंद्र सिंह पर है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "प्रथम दृष्टया यह लगता है कि पुजारी ने लोगों को बुधनी का अपहरण करने के लिए उकसाया और बाद में उसकी बलि दे दी गई।"
बुधनी के बेटे कुंदन ओरांव को एक जंगल के निकट बुधवार को मां के कपड़े और चूड़िया मिली। कंदुन ने संवाददाताओं को बताया, "पुजारी भुवनेश्वर ने माना कि उसने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर देवता को प्रसन्न करने के लिए मेरी मां की हत्या कर दी। हमने चारों को पुलिस के हवाले कर दिया है।"
उल्लेखनीय है कि बीते सात वर्षो के दौरान झारखण्ड में नर बलि से जुड़े 11 मामले प्रकाश में आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।