राजस्थान में गुम्बद ढहा, 5 मरे
पुलिस के अनुसार जिले के कौलारी गांव में निर्माणाधीन मंदिर का गुम्बद ढहने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। घायल सात लोगों को समीप स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह दुर्घटना बुधवार दोपहर बाद हुई थी।
जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications