10 शहरों में नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का स्तर बढ़ा
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा, "दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, आसनसोल, बेंगलुरू, जमशेदपुर, फरीदाबाद, मेरठ, पटना और पुणे में नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का स्तर निर्धारित मानकों को पार कर चुका है। आसनसोल और बेंगलुरू में नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।"
उन्होंने कहा कि कोच्चि और मदुरै को छोड़कर देश के सभी शहरों में पार्टिकुलेट मैटर (गैस या द्रव पदार्थो से निकलने वाले बहुत सूक्ष्म कण) के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 2007 से 09 के दौरान फाइन पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) के स्तर में बढ़ोतरी से संबंधित एक रिपोर्ट को बुधवार को लोकसभा में पेश करते हुए रमेश ने कहा, "शहरीकरण, जनसंख्या वृद्धि, वाहनों की संख्या में इजाफा, औद्योगीकरण जैसे कारणों से वायु प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है।"
उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण में कमी लाने के उद्देश्य से सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications