करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार
जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में फैजाबाद रोड पर सोमवार तड़के पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को धर दबोचा।
अकबरपुर कोतवाली प्रभारी पी. एल. यादव ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार तस्कर आजमगढ़ और रायबरेली जिलों के रहने वाले हैं और पिछले तीन-चार सालों से इस धंधे में लिप्त हैं।
यादव के मुताबिक दोनों तस्करों ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, और बिहार में मौजूद अपने ग्राहकों को नशीले पदार्थो की आपूर्ति करते थे। बरामद हेरोइन को वे बिहार लेकर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि तस्करों से उनके गिरोह और संपर्को के संबंध में पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications