कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के मुख्य सचेतक पबन सिंह घटवार ने शुक्रवार को तीन पंक्तियों का व्हिप जारी किया।
सरकार को आशंका है कि 22 अप्रैल को जब वित्त विधेयक पेश होगा तो उसे आसानी से पारित नहीं कराया जा सकेगा।
महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में पिछले महीने सरकार से समर्थन वापस लेने वाली समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल ने पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विपक्ष के कटौती प्रस्ताव का समर्थन करने की धमकी दी है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वाम दलों ने पहले ही बजट प्रस्तावों पर लोकसभा में कटौती प्रस्ताव पेश करने की घोषणा की है।
जब बजट प्रस्ताव संसद में मंजूरी के लिए पेश किया जाता है तो एक सांसद कटौती प्रस्ताव के माध्यम से बजट में आवंटन पर सवाल खड़ा कर सकते हैं। यदि यह पारित हो जाता है तो यह सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समान होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications