जर्मन हवाई यातायात आंशिक रूप से खुला
हैम्बर्ग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के 16 हवाई अड्डों में से छह को रविवार शाम तक कुछ घंटों के लिए खोला गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पूर्व की ओर जानी वाली उड़ानें शाम आठ बजे तक राजधानी बर्लिन स्थित दोनों हवाई अड्डों से प्रस्थान कीं। इसके अलावा हैम्बर्ग, हानोवर, अरफर्ट और लीपजिग शहरों में स्थित हवाई अड्डों से भी उड़ानें हुईं। लेकिन फै्रंकफुर्ट सहित जर्मनी के अन्य सभी हवाई अड्डों पर इस दौरान उड़ानों पर प्रतिबंध बरकरार रहा।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल अभी भी इस बारे में विचार कर रहा है कि उड़ान प्रतिबंधों को आंशिक रूप से हटाए जाने के बाद आगे अब क्या किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications