मछली पकड़ने के विवाद में 31 के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम धोधरही में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (महानरेगा) योजना के तहत एक तालाब पर काम चल रहा था। इसी दौरान वहां दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ और नौबत गोलीबारी तक पहुंच गई।

गोलीबारी के पीछे हालांकि मछली पकड़ने का विवाद बताया गया है। लेकिन इसके पीछे का असल मामला कुछ और है। बताया जाता है कि आगामी पंचायत चुनाव में वर्चस्व कायम करने के लिए इस घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।

गोलीबारी के दौरान एक लड़की घायल हो गई। दो व्यक्तियों पर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया।

इस मामले में पुलिस ने वर्तमान प्रधान के बेटे शत्रुघ्न प्रसाद व प्रधान पद की दावेदारी करने वाले राकेश सिंह की लिखित तहरीर पर दोनों पक्षों के क्रमश: 18 व 13 व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी किशोर जायसवाल ने बताया, "महानरेगा के तहत प्रधान द्वारा पोखरे पर कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने वहां विवाद खड़ा कर दिया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी व पथराव शुरू हो गया। मामले में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+