मप्र के अस्पतालों में एकल खिड़की प्रणाली व्यवस्था
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनूप मिश्रा ने प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने की चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिला अस्पतालों में एकल खिड़की प्रणाली की व्यवस्था की जाए । इस व्यवस्था के जरिए मरीज एक ही खिड़की पर पर्चा बनाने, एक्सरे, सोनोग्राफी एवं अन्य जांच के पैसे जमा कर सकेगा। ऐसा होने पर मरीज को बेवजह भटकना नहीं पड़ेगा। यह सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सिविल सर्जन की रहेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सभी 50 जिला अस्पतालों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का है। इसीलिए सभी अस्पतालों की गहन चिकित्सा इकाइयों को और बेहतर बनाया जाएगा। इन इकाइयों में हर बिस्तर पर मानीटर, ऑक्सीजन, सक्शन और कर्टल सिस्टम आवश्यक रूप से उपलब्ध रहेगा। आपातकालीन परिस्थितियों मे 25 हजार रुपए तक खर्च करने का अधिकार जिला अस्पतालों को दिया गया है, ताकि अस्पताल सुचारु रूप से चल सके।
विभाग ने तय किया है कि ट्रामा विभाग मे कार्यरत चिकित्सकों को अलग संवर्ग दिया जाएगा। उनकी नियुक्ति एवं तबादला सिर्फ यूनिट में ही होगे। उन्हें अन्यत्र पदस्थ नहीं किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications