थरूर का इस्तीफा, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के पास भेजा
सूत्रों के अनुसार थरूर ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ लगभग आधा घंटा चली बैठक के दौरान सौंपा। वह इसके लिए रविवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री से मिलने उनके सात रेसकोर्स स्थित सरकारी आवास पर गए थे।
थरूर द्वारा इस्तीफा सौंपे जाने के बाद प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने थरूर का इस्तीफा राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के पास भेज दिया है।
थरूर ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब पिछले एक सप्ताह से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कोच्चि टीम की फ्रेंचाइजी को लेकर विवाद एक भद्दे मोड़ पर पहुंच गया था। माना जा रहा है कि थरूर ने अपनी महिला मित्र सुनंदा पुष्कर को टीम में 70 करोड़ रुपये कीमत की हिस्सेदारी दिलाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications