इराक में वोटों की दोबारा हाथ से गिनती का आदेश
बगदाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक की एक अदालत ने मार्च महीने में हुए संसदीय चुनाव के लिए वोटों की दोबारा हाथ से गिनती करने का सोमवार को आदेश दिया है। मतगणना बगदाद में आयोजित होगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इराकी प्रधानमंत्री नूरी-अल-मालिकी के स्टेट ऑफ ला गठबंधन ने अदालत से मांग की थी कि वह मत पत्रों की हाथ से दोबारा गिनती किए जाने का आदेश दे। गठबंधन ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया था।
गठबंधन के सदस्य हसन अल-सानिद ने संवाददाताओं को बताया, "न्यायाधीशों ने आज एक निर्णय जारी किया है। उन्होंने सभी मतपत्रों की बगदाद में हाथ से गिनती किए जाने का आदेश दिया है।"
चुनाव परिणामों को चुनौती देते हुए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर अदालत में 332 से अधिक याचिकाएं दाखिल की गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications