आईपीएल को खत्म किए जाए : लालू
लालू ने सोमवार को लोकसभा में कहा, "आईपीएल में जमकर सट्टेबाजी हो रही है। यहां बहुत कुछ गड़बड़ हो रहा है। इसे तुरंत रोकना होगा। केंद्र सरकार इस दिशा में कदम उठाए।"
आईपीएल की कोच्चि फ्रेंचाइजी को लेकर उठे विवाद के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले शशि थरूर का हवाला देते हुए लालू ने कहा, "थरूर का इस्तीफा हो जाने से सब ठीक नहीं हो जाएगा। आईपीएल में बहुत घोटाला हो रहा है। हमारी मांग है कि आईपीएल को खत्म किया जाना चाहिए और केंद्र सरकार को चाहिए कि वह तत्काल बीसीसीआई को अपने कब्जे में ले।"
आईपीएल से जुड़ा विवाद पिछले दिनों उस समय खड़ा हुआ जब आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने कोच्चि फ्रेंचाइजी के सभी मालिकों के नाम ट्विटर पर सार्वजनिक कर दिए। इसमें एक नाम सुनंदा पुष्कर का भी था और इसी वजह से थरूर भी विवादों में आ गए और बाद में उन्हें मंत्री पद भी त्यागना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सुनंदा थरूर की करीबी दोस्त हैं और इसे वह खुद स्वीकार चुके हैं। अब सुनंदा भी कोच्चि फ्रेंचाइजी से अपनी हिस्सेदारी छोड़ने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications