उप्र में दाऊद का सहयोगी गिरफ्तार
जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर इलाके में पुलिस ने रविवार रात एक मुठभेड़ के बाद विनोद यादव (32) को धर दबोचा जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए।
इनायतनगर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि अपराधी विनोद पिछले पांच-छह वर्षो से दाऊद गिरोह से जुड़ा था। वह मुंबई, दिल्ली पंजाब व अन्य शहरों में वसूली और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल था।
कुमार ने बताया कि विनोद के खिलाफ पंजाब, दिल्ली और मुंबई में हत्या, वसूली और अपहरण के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। विनोद से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications