मुंबई में झुलसकर 3 मरे
पुलिस के अनुसार डी. बी. मार्ग स्थित श्रद्धा बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में रविवार देर रात लगभग दो बजे आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की झुलसकर मौत हो गई।
शवों की पहचान परेश जोशी (38 वर्ष), भारती (34 वर्ष) और उनके बेटे रुशी के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि शार्ट शर्किट की वजह घर में आग लगी थी।
आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के चार वाहनों को लगाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications