सियालकोट में सानिया-शोएब का प्रीतिभोज टला
सानिया से निकाह करने वाले शोएब की पहली पत्नी आयशा सिद्दिकी की ओर से हैदरबाद में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया था। परंतु तलाक मिलने के बाद आयशा ने मामला वापस ले लिया और अब शोएब को अपना पासपोर्ट मिलने का इंतजार है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार शोएब के एक करीबी मित्र ने बताया, "हम सियालकोट में सानिया-शोएब के प्रीतिभोज का भव्य आयोजन करेंगे। हमने भारत में पाकिस्तान के उच्चायोग से आग्रह किया है कि वह शोएब के पासपोर्ट को जल्द वापस करवाने का प्रबंध करें।"
उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को हैदराबाद सानिया और शोएब का निकाह हुआ था और फिर वहीं 15 अप्रैल को प्रीतिभोज भी दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications