जल्द वापसी करेंगे थरूर: अल खलीफा
थरूर की तरह उनके दोस्त अल खलीफा भी सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर हमेशा ट्वीट करते रहते हैं। उन्होंने सोमवार को अपने एक ट्वीट में कहा, "शशि थरूर ने इस्तीफा दे दिया। मेरे दोस्त थरूर, मुझे आपकी कमी महसूस होगी। परंतु मैं अपनी दिल की गहराइयों से यह कह सकता हूं कि आप जल्द ही वापसी करेंगी।"
अल खलीफा ने कहा, "मेरे अजीज दोस्त (थरूर), मैं जानता हूं कि यह सब कुछ समय के लिए है। आप सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि हम सब के लिए एक संपत्ति हैं। आप से जल्द मिलूंगा।"
आईपीएल से जुड़ा यह विवाद पिछले दिनों उस समय खड़ा हुआ जब आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने कोच्चि फ्रेंचाइजी के सभी मालिकों के नाम ट्विटर पर सार्वजनिक कर दिए। इसमें एक नाम सुनंदा पुष्कर का भी था और इसी वजह से थरूर भी विवादों में आ गए और बाद में उन्हें मंत्री पद भी त्यागना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सुनंदा थरूर की करीबी दोस्त हैं और इसे वह खुद स्वीकार चुके हैं। अब सुनंदा भी कोच्चि फ्रेंचाइजी से अपनी हिस्सेदारी छोड़ने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications