बस नदी में गिरी, छात्र की मौत, 25 घायल
पुलिस के अनुसार डीएवी स्कूल, मोहनिया की बस भभुआ से छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बबुरा गांव के समीप चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस एक नदी में जा गिरी।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में घटनास्थल पर ही एक छात्र की मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। इस नदी में ज्यादा पानी नहीं था।
कैमूर जिले के पुलिस अधीक्षक पी़ क़े श्रीवास्तव ने बताया कि घायल छात्रों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है तथा पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications