जरदारी ने अधिकार में कटौती वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किया
समाचार एजेंसी एपीपी ने खबर दी है कि जरदारी ने एक समारोह में 18वें संविधान संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर किया। समारोह में प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख नवाज शरीफ उपस्थित थे।
नए कानून के कारण राष्ट्रपति के कुछ प्रमुख अधिकार समाप्त हो जाएंगे। इनमें देश के तीन सशस्त्र बलों के प्रमुखों की नियुक्ति, संसद को भंग करना और लोकतांत्रित तरीके से निर्वाचित किसी सरकार को बर्खास्त करने के अधिकार शामिल हैं।
इस संशोधन के जरिए संविधान में किए गए वे बदलाव समाप्त हो जाएंगे, जिन्हें पूर्व सैन्य शासकों, जिया-उल-हक और परवेज मुशर्रफ ने अपने अधिकार की मजबूती के लिए किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications