एम्स में रोबोट की मदद से कैंसर की अनोखी सर्जरी
चिकित्सकों ने महिला के मूत्राशय और अंडाशय सहित सात अंगों को उसके शरीर से अलग किया।
यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष पी.एन. डोगरा की देखरेख में हुई इस सर्जरी के दौरान रोबोट की सहायता ली गई। इस प्रक्रिया को 'एंटेरियर पेल्विक एक्टेनटेरेशन' कहा जाता है। महिला मूत्रमार्ग और मूत्राशय के कैंसर से पीड़ित थी।
एम्स के वरिष्ठ प्रोफेसर और मुख्य प्रवक्ता वाई.के. गुप्ता ने बताया, "ऑपरेशन के दौरान महिला के मूत्राशय, गर्भाशय, फोलोपियन ट्यूब, अंडाशय, अग्र योनि द्वार, मूत्रमार्ग और पेल्विस लिम्फ नोड्स को उसके शरीर से अलग कर दिया गया। देश में इस तरह का ऑपरेशन पहली बार हुआ है। यह एक चुनौती की तरह थी, जिसमें उच्च तकनीक शल्य चिकित्सा की जरूरत थी।"
गुप्ता ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान रोबोट की भरपूर मदद ली गई। बकौल गुप्ता, "हम ज्यादा से ज्यादा मामलों में रोबोट की मदद ले रहे हैं। हमारा मकसद मरीजों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications