प्रार्थना सभा पर हमले के आरोप में 9 गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारिणी थाना क्षेत्र के सलैया में शनिवार की रात को ईसाई समाज की प्रार्थना सभा चल रही थी तभी कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया था और तोड़-फोड़ की थी। इससे वहां भगदड़ मच गई और लोग अपने बचाव में इधर-उधर भागने लगे। इस भगदड़ में धर्म प्रचारक अमित की कुएं में गिर कर मौत हो गई थी।
सारणी थाना के प्रभारी विमल जैन ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि इस मामले में अब तक नौ लेागों राकेश, नीरज सिंह, राधे श्याम, सोनू सिंह, राजेश, राजू, इमरत आदि की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने इन सभी को बलवा, घर में घुसकर मारपीट और धमकाने आदि के मामलों में गिरफ्तार किया है।
इस घटना को लेकर इसाई समाज में रोष व्याप्त है और समाज के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications