छत्तीसगढ़ के दूरस्थ गांवों में नहीं होगी जनगणना

बस्तर क्षेत्र के आयुक्त मनोज कुमार पिंगुआ ने आईएएनएस को बताया, "जंगल के आंतरिक हिस्सों में स्थिति बहुत खतरनाक है। गणनाकार बायोमीट्रिक (जनगणना संबंधी) जानकारी इकट्ठा करने के लिए बारूदी सुरंग क्षेत्र में नहीं जाना चाहते हैं। मैंने राज्य सरकार को 108 गांवों को जनगणना के दायरे से बाहर रखने के दंतेवाड़ा कलेक्टर के एक अनुरोध पत्र के संबंध में जानकारी दे दी है।"

पुलिस के मुताबिक दूरस्थ गांवों में नक्सलियों की भारी संख्या है।

पिंगुआ ने कहा, "दंतेवाड़ा कलेक्टर रीना कांगले ने एक पत्र भेजकर कहा है कि 108 गांवों में जनगणना करना संभव नहीं है जबकि नारायणपुर जिले के अधिकारियों का कहना है कि वे निर्धारित समय सीमा में जनगणना पूरी नहीं कर सकेंगे।"

उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार वन में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 75 जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना के एक पखवाड़े के बाद इस क्षेत्र में जनगणना कार्य पूरा करने से इंकार किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+