आरबीआई की वार्षिक मौद्रिक नीति मंगलवार को
आरबीआई के गवर्नर डी.सुब्बाराव व्यावसायिक बैंकों के मुख्य कार्यकारियों के समक्ष इस नीति को प्रस्तुत करेंगे। सुब्बाराव ने हाल के महीनों में प्रमुख ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर, महंगाई से निपटने हेतु उदार मौद्रिक व्यवस्था की विदाई का पहले ही संकेत दे दिया था।
मांग में भारी बढ़ोतरी के साथ निजी खर्च में तेजी आ रही है और ऋण वृद्धि में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अधिकांश विश्लेषकों को उम्मीद है कि आरबीआई रेपो और रिवर्स रेपो दरों में फिर से 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications