कंपनी कानून के उल्लंघन का मामला विनियामक देखेंगे : खुर्शीद
वित्त मंत्रालय द्वारा इस मामले में सिरे से जांच शुरू किए जाने के बाद खुर्शीद ने यहां संवाददाताओं से सवालिया लहजे में कहा, "मेरे मंत्रालय की ओर से स्वत: कार्रवाई आखिर क्यों की जानी चाहिए?"
कंपनी प्रकटीकरण नियमों का हवाला देते हुए खुर्शीद ने कहा, "यहां हर काम के लिए विनियामक हैं। यदि वे हमारे पास कुछ भेजते हैं, तो हम उस पर विचार करेंगे। हम सिर्फ फाइलिंग्स और फाइलिंग की उचित तारीख देखेंगे। यदि हमें कोई गड़बड़ी मिलती है, तभी हम कोई कार्रवाई करेंगे।"
खुर्शीद ने कहा, "यदि इस मामले में कोई गड़बड़ी है तो रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज इसका फैसला करेंगे, क्योंकि कंपनियों पर निगरानी रखने की उन्हीं की जिम्मेदारी है। यह उनके अधिकार क्षेत्र में है।"
खुर्शीद का बयान ऐसे समय में आया है, जब सरकार ने कहा है कि सभी आर्थिक खुफिया इकाइयों को आईपीएल की फ्रें चाइजी टीमों के आर्थिक स्रोत और उनके इस्तेमाल के बारे में जानकारी जुटाने तथा संभावित कर चोरी और नियमों के उल्लंघन को बेनकाब करने का आदेश दे दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications