सिंगापुर का शिक्षण संस्थान 2.40 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि कंपनी चंडीगढ़, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद में इस वर्ष पांच और डिजाइन कॉलेजों की स्थापना करेगी।
नई दिल्ली स्थित तकनीकी शिक्षा कंपनी, एजुकाम्प सल्यूशन लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उपक्रम के तहत आरईसी ने बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई में वर्ष 2009 में तीन डिजाइन कॉलेज स्थापित किए थे।
रैफल्स के मुख्य कार्यकारी, चीव हुआ सेंग ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हम भारत में फैशन, इंटीरियर्स, ग्राफिक्स, मल्टीमीडिया, एनिमेशन और ज्वेलरी में डिजाइन कौशल की बढ़ रही मांग को देखते हुए यहां लगभग 20 कॉलेज स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications