थरूर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिले
तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने संसद भवन में इन नेताओं से मुलाकात की।
थरूर ने रविवार रात विदेश राज्य मंत्री पद से मजबूरन इस्तीफा दे दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की कोच्चि फ्रेंचाइजी में अपनी महिला मित्र सुनंदा पुष्कर को हिस्सेदारी दिलाने में अपने पद का दुरुपयोग किया था।
थरूर ने संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल से भी मुलाका की।
सूत्रों ने कहा है कि थरूर संसद में एक बयान देने की संभावना तलाश रहे हैं।
सूत्रों ने कहा है कि थरूर प्रश्नकाल के दौरान सदन में अनुपस्थित थे, लेकिन वह अपराह्न् 12.40 बजे सदन में पहुंचे। नेताओं से मुलाकात करने के बाद वह अपराह्न् दो बजे संसद भवन से चले गए।
थरूर ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications