एएमयू रीडर मौत मामले में 2 पत्रकार गिरफ्तार

सिरस की गोपनीयता के उल्लंघन के आरोप में अदालत के आदेश पर पुलिस ने एएमयू के चार अधिकारियों और तीन पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि सिराज और आदिल नाम के दो स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकारों को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

इन दोनों टीवी पत्रकारों ने एक अन्य पत्रकार के साथ मिलकर सिरस का कथित तौर पर एक रिक्शावाले के साथ समलैंगिक संबंध बनाते स्टिंग ऑपरेशन किया था।

सिंह ने कहा कि हमारी जांच प्रक्रिया जारी है। जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर हम आगे और गिरफ्तारियां करेंगे।

सिरस के कथित समलैंगिक संबंध का मामला प्रकाश में आने के बाद गत 9 फरवरी को एएमयू प्रशासन ने सिरस को निलंबित कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ सिरस ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शरण ली थी। न्यायालय ने सिरस के निलंबन पर रोक लगा दी थी।

गत 7 अप्रैल को सिरस किराये पर रहने वाले अपने निवास पर संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे।

सिरस की मौत के मामले में जांच जारी है। पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि सिरस ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+